खुद को इतना भी मत बचाया कर
बारीशे हो तो भीग जाया कर
काम ले कुछ हसीं होठो से
बातो बातो मे मुस्कुराया कर
चांद लाकर कर कोई नही देगा
अपने चहरे से जगमगाया कर
धूप मायुस लौट जाती है
छत पे कपड़े सुखाने आया कर
कौन कहता है दिल मिलाने को
कम से कम हाथ तो मिलाया कर
~शकिल आजमी
Comments
Post a Comment